डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान की संसद के स्पीकर और मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने चेतावनी दी है कि तेहरान होर्मुज स्ट्रेट के हालात को युद्ध से पहले वाली स्थिति में नहीं लौटने देगा।
उन्होंने कहा कि इस स्ट्रेट की सुरक्षा तभी बनी रह सकती है जब इस इलाके में अमेरिकी सेनाएं न हों। गालिबाफ ने यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरान को अपना कच्चा तेल बेचने की इजाजत नहीं मिली तो वह किसी भी खाड़ी देश को अपना तेल नहीं बेचने देगा।