डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका पिछले करीब दस सालों में डेंगू के सबसे बुरे प्रकोप का सामना कर रहा है। ये बीमारी इतने खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है कि सरकार को इससे निपटने के लिए ड्रोन तैनात किए हैं।
मिलिट्री ड्रोन की मदद से छतों और मच्छरों के पनपने वाली जगहों का पता लगाया जा रहा है। जगह-जगह जमा पानी का पता लगाया जा रहा है।