World
नेपाल के पीएम बालेन शाह का यू-टर्न, भारत-चीन के राजदूतों से मिलने का किया एलान; तोड़ा खुद का बनाया नियम
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत और चीन के साथ संबंधों में संतुलन बनाए रखने के लिए काठमांडू में मौजूद राजदूतों के साथ आमने-सामने की बैठक न करने के अपने ही बनाए नियम को तोड़ने जा रहे हैं।
लेखक Digital Desk64K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत और चीन के साथ संबंधों में संतुलन बनाए रखने के लिए काठमांडू में मौजूद राजदूतों के साथ आमने-सामने की बैठक न करने के अपने ही बनाए नियम को तोड़ने जा रहे हैं।
पीएम शाह इस हफ्ते भारत और चीन के राजदूतों से अलग-अलग बैठक करने की योजना बना रहे हैं। द काठमांडू पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि यह दिखाने के लिए कि नेपाल नई दिल्ली और बीजिंग को बराबर महत्व देता है, शाह एक ही दिन भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव और चीनी राजदूत झांग माओमिंग से मुलाकात करेंगे।



