डिजिटल डेस्क, कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला करके एक पाकिस्तानी न्यायाधीश और उनके गार्ड की हत्या कर दी। इस हमले में एक और व्यक्ति भी घायल हो गया।
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि जिला और सत्र न्यायाधीश अब्दुल हकीम काकर और उनके गार्ड को मौके पर ही मार दिया गया।
पाकिस्तानी न्यायाधीश और गार्ड की हत्या