World
चेक सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक सैनिक की मौत; चार घायल
डिजिटल डेस्क, प्राग। चेक सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार पांच सैनिकों में से एक की मौत हो गई। यह हादसा प्राग से 180 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित नामेस्ट नाद ओस्लावू में सेना के एक बेस पर हुआ।
लेखक Digital Desk31K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, प्राग। चेक सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार पांच सैनिकों में से एक की मौत हो गई। यह हादसा प्राग से 180 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित नामेस्ट नाद ओस्लावू में सेना के एक बेस पर हुआ।
सेना ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता अब घायल सैनिकों और उनके परिवारों को हर संभव देखभाल और मदद पहुंचाना है। हम मारे गए सैनिक के परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें हर जरूरी मदद दे रहे हैं। बचाव सेवा के प्रवक्ता पेट्र जानासेक ने बताया कि चारों घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।



