जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। फारस की खाड़ी में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा सैन्य संघर्ष तेजी से लाल सागर की तरफ बढ़ने लगा है। ईरान समर्थित हूती चरमपंथियों ने गुरुवार को पहली बार लाल सागर में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर हमले किए।
हमले के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ईरान और हूती को चेतावनी दी। उन्होंने लिखा कि अगर हूती ने दोबारा हमला किया तो इसके लिए ईरान को जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि ईरान और हूती, दोनों को बड़ी सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।