World
थाईलैंड में सैन्य चेकप्वाइंट पर बम और गोलियों से हमला, घात लगाकर किए गए हमले में 5 सैनिकों की मौत
एएनआई, नाराथिवाट । थाईलैंड के दक्षिणी नराथिवाट प्रांत में एक सुरक्षा चौकी पर हमलावरों ने गोलीबारी की और पाइप बम फेंकें। इस हमले में पांच सैनिक मारे गए। यह हमला 22 जुलाई की शाम (स्थानीय समय) को नराथिवाट प्रांत में बुकेह स
लेखक Digital Desk20K पढ़े गए

एएनआई, नाराथिवाट। थाईलैंड के दक्षिणी नराथिवाट प्रांत में एक सुरक्षा चौकी पर हमलावरों ने गोलीबारी की और पाइप बम फेंकें। इस हमले में पांच सैनिक मारे गए। यह हमला 22 जुलाई की शाम (स्थानीय समय) को नराथिवाट प्रांत में बुकेह सामी चेकप्वाइंट पर हुआ, जब 45वीं रेंजर फोर्सेज रेजिमेंट के जवान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे।
सेना के आंतरिक सुरक्षा संचालन कमान रीजन 4 फॉरवर्ड कमांड ने कहा कि जवानों ने दक्षिणी सीमावर्ती प्रांतों में लोगों की जान-माल की सुरक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।



