रॉयटर, ढाका। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही शुक्रवार को इस्तीफा दे देंगे। वह सत्ता से बेदखल की गईं प्रधानमंत्री शेख हसीना के पूर्व सहयोगी रहे हैं।
यह घटनाक्रम हसीना के उस बयान के कुछ दिनों बाद सामने आया है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद स्वदेश लौट रही हैं।
शहाबुद्दीन के प्रवक्ता ने उनके इस्तीफे की कोई वजह नहीं बताई है। हालांकि, मामले की जानकारी रखने वाले तीन अधिकारियों ने बताया कि शेख हसीना के साथ पुराने संबंधों को देखते हुए सरकार ने उन पर पद छोड़ने के लिए दबाव डाला है।