डिजिटल डेस्क, यरुशलम। इजरायल में काम करने वाले एक भारतीय व्यक्ति का शव यरूशलेम के कटामोन इलाके एक अपार्टमेंट में मिला है। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि 40 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के फर्श पर पड़ा मिला और उसके चारों ओर खून फैला हुआ था।
मोरियाह पुलिस स्टेशन के प्रमुख युवल रूवेन ने बताया कि पुलिस को पीड़ित का शव घर में पड़ा हुआ, जिसके चारों ओर काफी खून फैला था।