रॉयटर, वाशिंगटन। ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में अलग-अलग रुख देखने को मिला। रिपब्लिकन बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा ने गुरुवार को 214-208 मतों से एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से कहा गया है कि ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई से पहले कांग्रेस की मंजूरी ली जाए। हालांकि कुछ घंटे बाद सीनेट ने इसी तरह के प्रस्ताव को 49-47 मतों से खारिज कर ट्रंप का समर्थन किया।
यह प्रस्ताव डेमोक्रेट सांसद प्रमिला जयपाल ने पेश किया था। इसके समर्थन में चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया। हालांकि यह प्रस्ताव प्रतीकात्मक है और इससे सैन्य अभियान पर तत्काल कोई कानूनी असर नहीं पड़ेगा।