डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर की वायु सेनाएं इस समय 6th जनरेशन के फाइटर जेट्स को अपने बेड़े में शामिल करने की तैयारी कर रही हैं। इस दौरान 'ऑल-एस्पेक्ट स्टील्थ', 'लॉयल विंगमैन' और 'डायरेक्टेड-एनर्जी वेपन्स' जैसी अलग-अलग तकनीकें चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।
हवाई युद्ध के इस नए दौर में 'वेरिएबल साइकिल इंजन' (VCEs) सबसे अहम तकनीकों में से एक होगा। ये इंजन न सिर्फ इन फाइटर जेट्स को ताकत देगा, बल्कि ज्यादा ऊर्जा की खपत करने वाले सिस्टम्स के लिए भी जरूरी एनर्जी देगा।