World
समुद्र, 6 दिन और 200 KM का सफर, तैरकर इंसानों के पास वापस लौटी सील 'नाना', वजह जानकर लोग हुए भावुक
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के डालियान शहर से इंसानों और जानवरों के बीच लगाव की एक दिल छू लेने वाली कहानी चीन से सामने आई है। जहां 'नाना' नाम की एक सील को जब विशेषज्ञों द्वारा खुले समुद्र में 200 किलोमीटर दूर छोड़ दिया गया
लेखक Digital Desk54K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के डालियान शहर से इंसानों और जानवरों के बीच लगाव की एक दिल छू लेने वाली कहानी चीन से सामने आई है। जहां 'नाना' नाम की एक सील को जब विशेषज्ञों द्वारा खुले समुद्र में 200 किलोमीटर दूर छोड़ दिया गया, तो वह महज छह दिन बाद वापस तैरकर उसी द्वीप (डाचांगशान आइलैंड) पर लौट आई, जहां उसने इंसानों की देखरेख में वक्त बिताया था।
सोशल मीडिया पर नाना नामक सील के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। इसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। लोगों का मानना है कि लंबे समय तक इंसानों की देखभाल में रहने के कारण सील इंसानों की मौजूदगी को डर के बजाय सुरक्षा और सुकून से जोड़कर देखने लगी है, जिसके चलते वह बार-बार इंसानी बस्ती के पास खिंची चली आती है।



