डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन ने सऊदी अरब को दुनिया के सबसे उन्नत लड़ाकू विमान एफ-35 की बिक्री को मंजूरी दे दी है। 24.3 अरब डॉलर के इस सौदे के तहत 48 जेट, इंजन और सपोर्ट सिस्टम दिए जाएंगे। इससे सऊदी अरब मध्य पूर्व में इजरायल के बाद दूसरा देश बन जाएगा जो एफ-35 उड़ाएगा।
अमेरिकी कांग्रेस को इस संभावित बिक्री की सूचना दे दी है। हालांकि, सऊदी जेटों में इजरायल के एफ-35I (अदीर) जैसी सभी उन्नत सुविधाएं नहीं होंगी। इजरायली संस्करण को आईडीएफ ने खास तौर पर संशोधित किया था।