डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस भारत और 46 अन्य देशों के नागरिकों का इस्तेमाल कर रहा है। यह बात यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में कही है।
उन्होंने कहा, वह यह जानकारी उन देशों को दे रहे हैं जिनके नागरिकों का रूस बर्बर सैन्य अभियान में इस्तेमाल कर रहा है।
जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेनी सेना ने ऐसे कई देशों के लड़ाकों को युद्ध के मोर्चों से पकड़ा है। इनमें कई सैनिक उत्तर कोरियाई सेना के हैं। हाल ही में पकड़े गए दो उत्तर कोरियाई सैनिकों को दक्षिण कोरिया के हवाले किया जाएगा।