डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव का एक ऐसा पल सामने आया है, जिससे ये पता चलता है कि हर एक मतदान की अहमियत कितनी ज्यादा है। अमेरिका के चुनाव में सिर्फ पृथ्वी पर रह रहे लोगों ने ही मतदान नहीं किया, बल्कि अंतरिक्ष से भी वोटिंग हुई।
अमेरिका के चुनाव में पृथ्वी से 400 किलोमीटर से अधिक ऊपर चक्कर लगा रहे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से भी वोटिंग हुई। स्पेस स्टेशन से नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के तीन वैज्ञानिकों ने वोट डाला। अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने स्पेस स्टेशन से वोटिंग का वीडियो भी शेयर किया।