डिजिटल डेस्क, जेनेवा। यमन सरकार और हूती विद्रोहियों के बीच जारी घमासान का बुरा असर आम नागिरकों को भुगतना पड़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि अब तक यमन में एक लाख 80 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं।
छह अगस्त से शुरू हुए घमासान में अब तक 4481 लोगों की मौत हो चुकी है। यही नहीं, 19 से 26 सितंबर के बीच 164 लोग मारे गए और 645 घायल हुए।