डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में भारतीय पायलट स्मित मछार की बहादुरी की तारीफ हो रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी स्मित मछार की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।
स्मित मछार वो पायलट हैं, जिन्होंने एक ऐसा हादसा होने से बचा लिया, जिसमें 174 यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगी थी। फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 की घटना हैरान करने वाली है, लेकिन स्मित मछार की सूझबूझ ने कई लोगों की जान बचा ली।