World
नेपाल में शिक्षा-स्वास्थ्य पर 3% टैक्स का फैसला रद, जनता के विरोध के बाद बालेन शाह का U-टर्न
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल सरकार ने प्राइवेट शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों पर लगाए गए तीन प्रतिशत टैक्स को जनविरोध के बाद मंगलवार को वापस ले लिया।
लेखक Digital Desk60K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल सरकार ने प्राइवेट शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों पर लगाए गए तीन प्रतिशत टैक्स को जनविरोध के बाद मंगलवार को वापस ले लिया।
सोशल मीडिया पर पोस्ट में प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा कि टैक्स से जनता पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ने की चिंताओं के मद्देनजर सरकार ने प्राइवेट शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों पर टैक्स को फिलहाल लागू न करने का फैसला किया है।
नए वित्त वर्ष के बजट में पिछले महीने तीन प्रतिशत लेवी (अतिरिक्त शुल्क) लगाने की घोषणा की गई थी। यह टैक्स 17 जुलाई से लागू हुआ था।



