World
3 हजार करोड़ की याट से वीडियो गेम्स और पेंटिंग तक... सऊदी अरब के शहजादे MBS की ऐसी है लाइफस्टाइल
डिजिटल डेस्क, रियाद। क्या कोई चीज आपको शासन करने से रोक सकती है? इस सवाल पर जवाब आता है सिर्फ मौत... यह बात सऊदी आरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी सीबीएस न्यूज के कार्यक्रम में कही । 60 मिनट के इस टीवी का
लेखक Garima Singh43K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, रियाद। क्या कोई चीज आपको शासन करने से रोक सकती है? इस सवाल पर जवाब आता है सिर्फ मौत... यह बात सऊदी आरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी सीबीएस न्यूज के कार्यक्रम में कही। 60 मिनट के इस टीवी कार्यक्रम में एंकर ने उनसे पूछा- 'क्या कोई चीज अको शासन करने से रोक सकती है?' एमबीएस ने दो शब्दों में जवाब दिया- 'सिर्फ मौत'।
मोहम्मद बिन सलमान, जिन्हें लोग एमबीएस के नाम से जानते हैं फिलहाल यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों को लेकर चर्चा में हैं। भले ही सऊदी अरब को दुनिया के कट्टर देशों में गिना जाता हो, लेकिन एमबीएस अब तक के सबसे उदार नेताओं में से एक हैं। उनके कार्यकाल में ही 2018 में सऊदी महिलाओं को ड्राइविंग का हक मिला।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
