डिजिटल डेस्क, मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया की संसद ने बुधवार को एक नया और सख्त ऑनलाइन सुरक्षा कानून पारित कर दिया है।
इस कानून के तहत, यदि बड़ी टेक कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर संभावित ऑनलाइन नुकसान को रोकने में विफल रहती हैं, तो उन पर अरबों डॉलर का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
हालांकि, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की विपक्षी पार्टी ने चेतावनी दी है कि इस कानून से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सेंसरशिप का खतरा बढ़ जाएगा।