डिजिटल डेस्क, बीजिंग। पाकिस्तान ने बुधवार को अंतरिक्ष और विज्ञान के एक नए युग में कदम रखा। पाकिस्तान के पहले अंतरिक्ष यात्री मुहम्मद जीशान अली ने एक चीनी अंतरिक्ष यान के जरिए उड़ान भरी।
ये अंतरिक्ष यान तियांगोंग चीनी अंतरिक्ष स्टेशन की ओर जा रहा है। यह पाकिस्तान के लिए एक ऐतिहासिक पल है और चीन के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है।