World
रियाद में फाइनेंशियल सेंटर के टावर पर हूती लड़ाकों का हमला, 2 भारतीयों समेत 11 लोग घायल
डिजिटल डेस्क, रियाद। हूती लड़ाके लगातार सऊदी अरब के इन इलाकों पर हमला कर रहे हैं, जो कभी देश की पहचान हुआ करती थी। ताजा हमला हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के फाइनेंशियल सेंटर टावर पर किया है। मंगलवार को हुए इ
लेखक Digital Desk50K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, रियाद। हूती लड़ाके लगातार सऊदी अरब के इन इलाकों पर हमला कर रहे हैं, जो कभी देश की पहचान हुआ करती थी। ताजा हमला हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के फाइनेंशियल सेंटर टावर पर किया है। मंगलवार को हुए इस आतंकी हमले में दो भारतीय नागरिकों समेत कुल 11 लोग घायल हो गए।
सऊदी सिविल डिफेंस के मुताबिक, घायलों में भारत के अलावा सऊदी अरब, नेपाल और मिस्र के नागरिक भी शामिल हैं। इस बीच, लेबनान और कतर ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे सऊदी अरब की संप्रभुता और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बताया है।



