एपी, वाशिंगटन। प्रिंसटन यूनिवर्सिटी की एक चीनी न्यूरोसाइंस रिसर्चर को आव्रजन अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें वाशिंगटन से वापस जाने वाली एक फ्लाइट में चढ़ने की कोशिश के दौरान रोका गया। हवाई अड्डों पर संघीय एजेंसियों की कार्रवाई का यह एक और मामला है।
यूनिवर्सिटी में उनके सलाहकार कार्लोस ब्रोडी ने इंटरनेट मीडिया पर बताया कि प्रिंसटन में डॉक्टरेट की तीसरे साल की छात्रा, ईवा यी जी को गुरुवार को रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट के अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया।