डिजिटल डेस्क, पोर्ट विला। वानुआतु में भूंकप के झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां 6.5 तीव्रता का भूकंप आया।
भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 601 किलोमीटर गहराई में था, जो कि दुनिया के सबसे गहरे भूकंपों में से एक है। इसकी अधिक गहराई और जमीन से दूरी को देखते हुए, किसी नुकसान की आशंका नहीं है।
वानुआतु के समय के मुताबिक, ये भूकंप के झटके आज सोमवार, 23 नवंबर की सुबह 8 बजकर 10 मिनट के करीब महसूस किए गए। उस वक्त भारत में रात के करीब 2:40 बजे थे।