World
अमेरिका में पढ़ाई का सपना होगा महंगा, विदेशी छात्रों पर ट्रंप का शिकंजा
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले विदेशी छात्रों के लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए नए नियम और भारी शुल्क लागू करने की तैयार
लेखक Digital Desk54K पढ़े गए
-1795400517100.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले विदेशी छात्रों के लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए नए नियम और भारी शुल्क लागू करने की तैयारी में है।
उच्च शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि इन कदमों से अमेरिकी विश्वविद्यालयों में विदेशी छात्रों के दाखिले और घट सकते हैं। पहले ही मौजूदा शैक्षणिक सत्र में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के दाखिलों में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। इसका सबसे ज्यादा असर भारतीयों पर पड़ सकता है क्योंकि यहां से सबसे ज्यादा छात्र अमेरिका जाते रहे हैं।
-1795396610109.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


