डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत अमेरिकी वित्त वर्ष 2023 से अब तक बिना किसी अभिभावक के अकेले पहुंचे 1389 भारतीय बच्चों को हिरासत में लिया गया है। इन बच्चों को अभी तक भारत डिपोर्ट नहीं भेजा गया है।
हालांकि, प्रवासियों के खिलाफ इस लगातार सख्ती के कारण अमेरिका में अकेले पाए जाने वाले भारतीय बच्चों की संख्या में भारी गिरावट आई है।