World
देव दीपावली पर काशी के घाटों पर स्वच्छता की अपील, सभी घाटों पर लगे कूड़ादान
जागरण संवाददाता, वाराणसी । आगामी देव दीपावली को लेकर नगर निगम और नमामि गंगे की ओर से घाटों की साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और जन-जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी के नेतृत्व में प्रशासन ने श्रद
लेखक Digital Desk79K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। आगामी देव दीपावली को लेकर नगर निगम और नमामि गंगे की ओर से घाटों की साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और जन-जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी के नेतृत्व में प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि दीपोत्सव के दौरान घाटों पर कचरा न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखें।
काशी के घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को सभी घाटों पर कूड़ेदान पुनः व्यवस्थित जगह पर लगा दिए गए। नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में घाटों पर स्वच्छता के लिए जन-जागरण किया गया।



