डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 56 साल की उम्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुद को कैसे युवा नेता मानते हैं ये सवाल जब उनसे किया गया तो उन्होंने इसके शानदार जवाब दिए। कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि उम्र युवा होने का कोई पैमाना नहीं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल से जब ये पूछा गया कि खुद को युवा नेता के तौर पर कैसे देखते हैं, तो उन्होंने कहा कि जिज्ञासु बने रहना और सवाल पूछने से कभी न डरना चाहिए यहीं इंसान को युवा बनाए रखती है। उन्होंने कहा कि भले ही वे सवाल अजीब या बेतुके ही क्यों न लगें लेकिन सवाल करते रहिए।