World
जब एम्स ऋषिकेश में मां को देख भावुक हुए थे सीएम योगी, जाते समय पैर छूकर लिया था आशीर्वाद
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपनी मां सावित्री देवी के प्रति विशेष लगाव व प्रेम था। वर्ष 2024 में जब सीएम योगी को मां के एम्स ऋषिकेश में भर्ती होने की सूचना मिली तो वह खुद को एम्
लेखक Digital Desk170K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपनी मां सावित्री देवी के प्रति विशेष लगाव व प्रेम था। वर्ष 2024 में जब सीएम योगी को मां के एम्स ऋषिकेश में भर्ती होने की सूचना मिली तो वह खुद को एम्स जाने से रोक न सके।
उस समय सीएम योगी अपनी मां को देख भावुक हो गए थे। मां की ममता और पुत्र का आदर व प्रेम भाव का मार्मिक दृश्य देख हर किसी की आंख नम नजर आई थी। वह 16 जून 2024 का दिन था, जब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद अचानक दोपहर के समय एम्स ऋषिकेश पहुंच गए।



