डिजिटल डेस्क, एम्स्टर्डम। एम्सटर्डम में रविवार को 200000 से ज्यादा लोगों ने एक मार्च में हिस्सा लिया। इस मार्च के आयोजकों में से एक एमनेस्टी इंटरनेशनल की डच शाखा के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने डच सरकार से मांग की कि वह गाजा में इजरायल के सैन्य अभियान के खिलाफ सख्त कदम उठाए।
कई प्रदर्शनकारियों ने रेड लाइन मार्च के नाम से जाने जाने वाले इस प्रदर्शन में हिस्सा लेते समय लाल कपड़े पहने थे। उनकी मांग थी कि इजरायल पर व्यापार संबंधी कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं, हथियारों की बिक्री बंद की जाए और गाजा में हो रहे उस कत्लेआम को रोकने के लिए कदम उठाए जाएं।