World
'हिंदू पाकिस्तान के राष्ट्रीय ताने-बाने का अमूल्य हिस्सा'; शाहबाज शरीफ ने दी दीवाली की बधाई
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। दीवाली पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी हिंदुओं को शुभकामनाएं दी। शहबाज शरीफ ने इस अवसर पर विभिन्न धर्मों के बीच आपसी सद्भाव, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और सहनशीलता का आह्वान कि
लेखक Digital Desk27K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। दीवाली पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी हिंदुओं को शुभकामनाएं दी। शहबाज शरीफ ने इस अवसर पर विभिन्न धर्मों के बीच आपसी सद्भाव, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और सहनशीलता का आह्वान किया है।
पाकिस्तान का अभिन्न अंग हिंदू
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए संदेश में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान और दुनिया भर के हिंदू समुदाय को दीवाली की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने दीवाली को नफरत और निराशा के अंधेरे पर प्रकाश की जीत का उत्सव करार दिया।


