डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश सरकार ने भारत से देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग को दोहराया है। रविवार को बांग्लादेश के कानून मंत्री मो. असदुज्जमां ने ढाका में एक प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शेख हसीना को दोषी अपराधी करार दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ढाका स्थापित कानूनी प्रक्रियाओं और दोनों देशों के बीच हुई प्रत्यर्पण संधि के तहत उनकी वापसी के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।