World
चीन की जेल से 3.5 साल के बाद रिहा होगा जापानी फॉर्मा कर्मचारी, जासूसी के आरोप में हुई थी सजा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तीन साल से ज्यादा वक्त से चीन की जेल में बंद जापानी कर्मचारी के अपने देश लौटने की संभावना बन रही है। इससे दोनों देशों के रिश्ते जो खराब दौर से गुजर रहे हैं उसके बेहतर होने की उम्मीद है।
लेखक Digital Desk72K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तीन साल से ज्यादा वक्त से चीन की जेल में बंद जापानी कर्मचारी के अपने देश लौटने की संभावना बन रही है। इससे दोनों देशों के रिश्ते जो खराब दौर से गुजर रहे हैं उसके बेहतर होने की उम्मीद है।
रॉयटर्स ने जापानी मीडिया के हवाले से बताया है कि दवा कंपनी 'एस्टेलस फॉर्मा' के एक जापानी कर्मचारी के दिसंबर के मध्य तक रिहा होकर जापान लौटने की उम्मीद है। उन्हें चीन में जासूसी के आरोप में तीन साल छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी।


