डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। मिडटर्म चुनावों में ट्रंप करारी हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन जिन मुद्दों पर उनको शिकस्त मिली है वह दुनिया के लिए नए हैं।
अमेरिका में एआई की क्रांति देश को और शक्तिशाली बनाने, अर्थव्यवस्था मजबूत करने और चीन से आगे रखने वाली मानी जा रही थी। लेकिन इस क्रांति को चलाने वाले विशाल डेटा सेंटर अब ट्रंप के लिए अप्रत्याशित राजनीतिक बोझ बन गए हैं। गुस्साए वोटरों ने डेटा सेंटरों का विरोध किया और 2026 के मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स को मजबूत हथियार दे दिया।