World
ट्रंप का अजीबोगरीब दांव, अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप के चीफ डाना को दिया व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी बनने का ऑफर
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) के मुख्य कार्यकारी डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी का पद पेश किया है। यह पेशकश कैटी जकारिया के महज पांच दिन के कार्यकाल
लेखक Digital Desk43K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) के मुख्य कार्यकारी डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी का पद पेश किया है। यह पेशकश कैटी जकारिया के महज पांच दिन के कार्यकाल के बाद पद छोड़ने के कुछ हफ्तों बाद आई है।
ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि महान डाना व्हाइट, जो एक हिंसक फाइटर और योद्धा हैं, को संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रेस सेक्रेटरी का पद पेश किया गया है। उन्होंने व्हाइट से आग्रह किया कि डाना, कृपया ये जॉब ले लो।


