डिजिटल डेस्क, रोम। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने शनिवार को बताया कि उनका निजी डाटा डार्क वेब पर लीक कर दिया गया है, और उन्हें धमकियां मिल रही है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस लीक के लिए रूस समर्थक हैकरों को जिम्मेदार ठहराया है।
तजानी ने एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम यूरोप भर में बम की झूठी धमकियों, ब्रॉडकास्टरों के लिए सुरक्षा खतरों, सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेशन सिस्टम पर हमलों और ड्रोन घुसपैठ की हालिया घटनाओं के बाद सामने आया है।