डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। कैलिफोर्निया में स्काईडाइविंग इवेंट में हिस्सा ले रहे दो स्काईडाइवर्स की हवा में आपस में टकराने और जमीन पर गिर जाने से मौत हो गई।
यह हादसा शुक्रवार को हुआ। इसमें शामिल दोनों स्काईडाइवर्स अनुभवी थे और उनके पास लाइसेंस भी था। वे स्काईडाइव एल्सीनोर के साथ जुड़े थे।
रिवरसाइड काउंटी फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें नाजुक हालत में एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।