डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। ऐसे में समुद्री रास्ते के बाद अब अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपनी घेराबंदी को और मजबूत करने की योजना बना रहा है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को 'टास्क फोर्स आयरन गेट' नाम से एक विशेष टास्क फोर्स बनाने का ऐलान किया है। इसका मुख्य उद्देश्य ईरान को जमीनी रास्तों और कैस्पियन सागर के जरिए हथियार, प्रतिबंधित सामान और अवैध धन भेजने से रोकना है।