World
अमरिका: इडाहो में शिकारियों ने एक ही दिन में मार डाले 12 भेड़िये के बच्चे, सरकार ने दिए फंड; अब उठे गंभीर सवाल
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमरीका के इडाहो राज्य से एक बेहद चौंकाने वाली और संवेदनशील खबर सामने आई है। राज्य के उत्तरी हिस्से में तीन अलग-अलग शिकारियों ने मिलकर सिर्फ एक ही दिन में 12 नन्हे भेड़िए के बच्चों को गोली मारकर मौ
लेखक Digital Desk46K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमरीका के इडाहो राज्य से एक बेहद चौंकाने वाली और संवेदनशील खबर सामने आई है। राज्य के उत्तरी हिस्से में तीन अलग-अलग शिकारियों ने मिलकर सिर्फ एक ही दिन में 12 नन्हे भेड़िए के बच्चों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
हैरानी की बात यह है कि इन सभी हत्याओं के बदले शिकारियों को सरकारी और टैक्स के पैसों से फंड मिलने वाले प्रोग्राम के तहत प्रत्येक पिल्ले पर लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक तक का भुगतान किया गया है।


