World
इजरायल में नेतन्याहू का युग हो जाएगा खत्म, गादी आइसेनकोट को नई सरकार बनाने का न्योता
रॉयटर, यरुशलम। इजरायल में राष्ट्रपति आइजक हरजोग ने शनिवार को प्रधानमंत्री पद के लिए मध्यमार्गी गठबंधन के नेता गादी आइसेनकोट के दावे को स्वीकार कर लिया और उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है।
लेखक Digital Desk47K पढ़े गए

रॉयटर, यरुशलम। इजरायल में राष्ट्रपति आइजक हरजोग ने शनिवार को प्रधानमंत्री पद के लिए मध्यमार्गी गठबंधन के नेता गादी आइसेनकोट के दावे को स्वीकार कर लिया और उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है।
शपथग्रहण की तिथि और कार्यक्रम का एलान बाद में किया जाएगा। इसी के साथ इजरायल में 19 वर्ष तक प्रधानमंत्री रहे बेंजामिन नेतन्याहू का युग फिलहाल खत्म हो जाएगा।
गत 27 अक्टूबर को हुए संसदीय चुनाव में आइसेनकोट के नेतृत्व वाले गठबंधन को 48 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।


