World
यूक्रेन पर बरपा उत्तर कोरियाई मिसाइलों का कहर, ऊर्जा संयंत्र हुए तबाह; जेलेंस्की ने दुनिया को चेताया
डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शनिवार को आरोप लगाया कि रूस उत्तरी कोर
लेखक Digital Desk96K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शनिवार को आरोप लगाया कि रूस उत्तरी कोरिया द्वारा निर्मित और आपूर्ति की गई केएन-23 बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल यूक्रेन पर हमलों के लिए कर रहा है।
एक्स पर पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा कि प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार, एक प्रमुख ऊर्जा सुविधा को नुकसान पहुंचाने में रूसियों ने उत्तरी कोरिया द्वारा निर्मित और आपूर्ति की गई केएन-23 मिसाइलों का इस्तेमाल किया।


