World
चीन ने नौसैनिक बेड़े को बढ़ाया, जहाजों की संख्या 400 से पार; भारतीय महासागर पर नजर
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव लगातार बना रहता है। इस बीच चीन अपनी नौसेना का तेजी से विस्तार कर रहा है। अमेरिकी आंकड़ों के अनुसार, चीन के पास अब 400 से ज्यादा युद्धपोत और पनडुब्बियां हैं, जो संख्या
लेखक Digital Desk94K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव लगातार बना रहता है। इस बीच चीन अपनी नौसेना का तेजी से विस्तार कर रहा है। अमेरिकी आंकड़ों के अनुसार, चीन के पास अब 400 से ज्यादा युद्धपोत और पनडुब्बियां हैं, जो संख्या के लिहाज से अमेरिकी बेड़े से करीब 35 प्रतिशत ज्यादा हैं।
चीन के तीन विमानवाहक पोत पहले से सक्रिय हैं और चौथा बन रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगला विमानवाहक पोत परमाणु ऊर्जा से चलने वाला हो सकता है। यह आधुनिक इतिहास में शांति काल का सबसे बड़ा नौसैनिक विस्तार माना जा रहा है।


