डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बताया कि उसे व्हाइट हाउस के पास एक गाड़ी में कई बंदूकों के साथ पकड़ा। संदिग्ध का दावा है कि उसे दिमाग में कुछ आवाजें सुनाई दे रही थीं, जो उसे राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की हत्या करने के लिए कह रही थीं।
होमलैंड सिक्योरिटी के एक बयान के अनुसार, गुरुवार रात को ये गिरफ्तारी तब हुई जब सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने खड़ी कार में बैठे एक ऐसे व्यक्ति से संपर्क किया, जिसकी हरकतें संदिग्ध लग रही थीं।