डिजिटल डेस्क, असुनसियोन। पराग्वे के पूर्व राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को शुक्रवार को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। इससे कुछ ही समय पहले देश की सीनेट ने सरकारी सांठगांठ वाले एक बड़े बैंक के डूबने के मामले में उन पर महाभियोग चलाकर उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया था।
सीनेट में मौजूद सभी 44 सांसदों ने पेना के खिलाफ सर्वसम्मति से वोट दिया। इस फैसले के साथ ही दक्षिण अमेरिका की सबसे स्थिर मानी जाने वाली सरकारों में से एक का अंत हो गया।