World
नीदरलैंड: एम्स्टर्डम में माइक्रोसॉफ्ट की डेटा सेंटर साइट पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने घेरा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीदरलैंड के एम्स्टर्डम के बाहरी इलाके में माइक्रोसॉफ्ट के एक बड़े डेटा सेंटर निर्माण स्थल पर शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने घुसपैठ कर हमला किया। यह घटना कुछ महीने पहले उसी जगह पर एसिड मिश्रण भरे
लेखक Digital Desk84K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीदरलैंड के एम्स्टर्डम के बाहरी इलाके में माइक्रोसॉफ्ट के एक बड़े डेटा सेंटर निर्माण स्थल पर शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने घुसपैठ कर हमला किया। यह घटना कुछ महीने पहले उसी जगह पर एसिड मिश्रण भरे गुब्बारे फेंके जाने के बाद हुई है। दंगा पुलिस बुलाई गई और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।
यह साइट स्लॉटरडिज्क के पास एम्स्टर्डम के पश्चिमी बंदरगाह क्षेत्र में है, जहां तीन इमारतों वाला विशाल कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। पूरा कॉम्प्लेक्स माइक्रोसॉफ्ट को लीज पर दिया जाएगा। प्रत्येक टावर 85 मीटर ऊंचा होगा।


