डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उनके डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर सोमवार से उनके नए शीर्ष सहयोगी होंगे। मौजूदा चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स उनके राजनीतिक कामकाज से जुड़ी भूमिका में जाएंगी। यह फैसला रिपब्लिकन पार्टी के मध्यावधि चुनावों में भारी हार के बाद लिया गया है।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ट्रंप प्रशासन के वर्तमान डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ और मेरे सबसे भरोसेमंद सलाहकारों में से एक स्टीफन मिलर सोमवार, 9 नवंबर 2026 से चीफ ऑफ स्टाफ बनेंगे।