डिजिटल डेस्क, डबलिन। यूरोप में न्यूज चैनलों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। इसमें कहा गया कि समय बीतता जा रहा है। इसके चलते पत्रकारों को बाहर निकालना पड़ा और कार्यक्रमों को रोकना पड़ा।
कंपनियों ने बताया कि ये धमकियां आयरिश ब्राडकास्टर आरटीई, ब्रिटेन के स्काई, बुल्गारिया के निजी स्टेशन नोवा टीवी और अन्य जगहों को भेजी गई थीं। किसी भी प्रभावित जगह पर कोई बम नहीं मिला। आरटीई के कार्यक्रमों की जगह पहले से रिकॉर्ड किए गए कार्यक्रम चलाए गए। साथ ही यूरोप में कई उड़ानों को बम से उड़ाने की नई धमकियां मिलीं।