World
अमेरिका में रंजीव पुरी ने रचा इतिहास, मिशिगन हाउस के पहले भारतीय अमेरिकी स्पीकर चुने गए; ओबामा के साथ कर चुके हैं काम
डिजिटल डेस्क वाशिंगटन। अमेरिका की राजनीति में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने एक और बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। डेमोक्रेटिक पार्टी के 42 साल के नेता रंजीव पुरी को मिशिगन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का नया स्पीकर चुना गया है
लेखक Digital Desk83K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क वाशिंगटन। अमेरिका की राजनीति में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने एक और बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। डेमोक्रेटिक पार्टी के 42 साल के नेता रंजीव पुरी को मिशिगन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का नया स्पीकर चुना गया है। वह इस प्रतिष्ठित पद तक पहुंचने वाले पहले भारतीय अमेरिकी बन गए हैं।
गुरुवार को स्पीकर चुने जाने के बाद पुरी ने सोशल मीडिया पर इस जिम्मेदारी को बड़ा सम्मान बताया। पुरी ने कहा कि वे सीनेट के नवनिर्वाचित मेजॉरिटी लीडर डैरिन कैमिलेरी और नवनिर्वाचित गवर्नर जोसलिन बेन्सन के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं, ताकि चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादों को पूरा किया जा सके।


