डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के लेकवुड में गुरुवार शाम एक संदिग्ध हमलावर और पुलिस के बीच भीषण गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी की जान चली गई, जबकि तीन अन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर भी मारा गया।
पुलिस प्रवक्ता जॉन रोमेरो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लेकवुड पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी जो एक सार्वजनिक बस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह व्यक्ति उसी दिन पहले हुई हिट एंड रन की घटना में शामिल रहा हो।