डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने अमेरिका के वर्जीनिया की अदालत में गवाही दी है कि पत्नी को मृत पाकर उसने उसके शव के टुकड़े कर दिए थे। नरेश भट्ट ने अदालत को बताया कि उसकी पत्नी ममता कफले भट्ट ने आत्महत्या की थी।
भट्ट ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को बिस्तर के पास बेहोशी की हालत में पाया, जहां उसके आस-पास उल्टी पड़ी थी। ऐसा लगता था कि उसने कुछ गोलियां और एक अत्यंत जहरीला कीटनाशक खा लिया था।